बरेठा टोल फायरिंग कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर: बरेठा टोल प्लाजा पर हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीएसपी महाराजपुरा नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी महाराजपुरा यशवंत गोयल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की गहन जांच की।पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के लगभग 300 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसके बाद थाना मुरार क्षेत्र के 7 नंबर चौराहे के पास एक होटल से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अश्वनी भदौरिया (22) निवासी भिण्ड और निखिल चौहान (19) निवासी गाजीपुर (उ.प्र.) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बरेठा टोल पर फायरिंग की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी अश्वनी भदौरिया एक वर्ष पूर्व टोल कर्मियों से हुए विवाद के चलते आक्रोशित था। उसी रंजिश में उसने टोल बूथ पर चिट्ठी देकर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल, 32 बोर पिस्टल, जिंदा कारतूस, दो हेलमेट और दो गमछे बरामद किए हैं।

Next Post

दो माह तक गुलजार रहे ग्वालियर व्यापार मेले का समापन, 31 हजार वाहन बिके

Thu Feb 26 , 2026
ग्वालियर: दो माह तक सैलानियों और व्यापारियों के आकर्षण का केन्द्र रहे ग्वालियर व्यापार मेला का भव्य समापन हुआ। सांस्कृतिक मंच पर संगीतमय सुंदरकांड और भजनों की प्रस्तुति के साथ आध्यात्मिक माहौल बना, जिसके बाद संभाग आयुक्त मनोज खत्री, कलेक्टर रुचिका चौहान सहित अधिकारियों और मेला व्यापारी संघ के पदाधिकारियों […]

You May Like