पीएम आवास में पुलिस की रेड, कटे हुए वाहन बरामद

सतना: शहर के कोलगवा थाना अंतर्गत आने वाले पीएम आवास में पुलिस ने स्थानीय रहवासियों की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यहां छापेमारी कर अवैध रूप से कटी गाड़ियों को बरामद किया है

इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है, जबकि दो अन्य युवक मौके से फरार हो गए

जानकारी के अनुसार, कोलगवा थाना क्षेत्र के पीएम आवास में पिछले कुछ समय से चार युवकों की संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं। स्थानीय रहवासियों को वहां अवैध काम होने की शंका थी, जिसकी शिकायत उन्होंने कोलगवा पुलिस से की थी

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कोलगवा पुलिस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से पीएम आवास में छापा मारा। मौके पर पुलिस को कुछ दोपहिया वाहन कटे हुए मिले, कुछ के पार्ट गायब मिले. वही आशंका जताई जा रही है कि ये गाड़ियां चोरी की हो सकती हैं।

पुलिस ने कटे हुए वाहनों को जब्त कर लिया है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन गाड़ियों के चेसिस और इंजन नंबर क्या हैं, ताकि इनके असली मालिकों का पता लगाया जा सके।

इनका कहना
पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस PM आवास गई थी ऐसा कोई मामला नहीं है ,गाड़ी कि फोटो कोई क्लिक कर लिया होगा

सुदीप सोनी
कोलगवा थाना प्रभारी

Next Post

जलकार्य की समीक्षा: पाइपलाइन से लगे सीधे मोटर होंगे जब्त, प्रमुख मजदूर पीठों पर लगेंगे ठंडे पानी के स्टॉल

Mon Jun 1 , 2026
भोपाल। नगर निगम की जलकार्य शाखा के नवीन मुख्यालय भवन स्थित सभागार में जलापूर्ति एवं सीवरेज व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता महापौर परिषद में जलकार्य एवं सीवरेज विभाग के प्रभारी सदस्य तथा अपर आयुक्त तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने की. बैठक में शहर के प्रमुख मजदूर […]

You May Like