जिला न्यायालयों में वर्ष 2026 में 102 दिन अवकाश

इंदौर: मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर की ओर से वर्ष 2026 के लिए जिला न्यायपालिका (जिला एवं सत्र न्यायालय तथा अधीनस्थ न्यायालय) के प्रस्तावित अवकाशों की टेंटेटिव सूची जारी कर दी गई है. सूची के अनुसार आगामी वर्ष में कुल 102 दिन न्यायालयों में अवकाश रहेगा. इसमें 52 रविवार, 24 प्रथम एवं तृतीय शनिवार तथा 26 पर्व-त्योहारों के अवकाश शामिल हैं.

इंदौर अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट गोपाल कचोलिया ने बताया कि जारी की गई सूची के मुताबिक, 2026 में कई प्रमुख पर्वों पर न्यायालय बंद रहेंगे. इनमें 1 जनवरी को नव वर्ष, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 3 मार्च को होली, 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, 20 मार्च को चैती चंड, 27 मार्च को राम नवमी, 31 मार्च को महावीर जयंती, 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती/बैसाखी, 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा, 27 मई को ईद-उल-जुहा, 26 जून को मोहर्रम, 24 अगस्त को ईद मिलाद-उन-नबी, 28 अगस्त को रक्षाबंधन, 4 सितंबर को जन्माष्टमी, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या, 19 से 21 अक्टूबर तक विजयादशमी/दशहरा, 6 नवंबर को धनतेरस, 9-10 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 24 नवंबर को गुरुनानक जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस डे शामिल हैं.

18 मई से 12 जून तक रहेगा ग्रीष्म अवकाश
श्री कचोलिया के अनुसार न्यायालयों में ग्रीष्म अवकाश 18 मई से 12 जून तक और शीतकालीन अवकाश 24 से 31 दिसंबर 2026 तक रहेगा. इस अवधि में सिविल (दीवानी) न्यायालयों में कामकाज बंद रहेगा, जबकि फौजदारी एवं अन्य न्यायालयों में कार्य जारी रहेगा. आगामी वर्ष में प्रत्येक महीने के प्रथम और तृतीय शनिवार को भी न्यायालय बंद रहेंगे. अंतिम सूची उच्च न्यायालय द्वारा अनुमोदन के बाद जारी की जाएगी

Next Post

पंचकल्याणक में प्रज्ञापराध पुस्तक का विमोचन, मोक्षकल्याणक दिवस पर गजरथ फेरी का आयोजन

Wed Dec 3 , 2025
राहतगढ़। पंचकल्याणक महामहोत्सव के अंतर्गत ज्ञानकल्याणक दिवस पर मुनि श्री संधानसागर द्वारा संकलित पुस्तक प्रज्ञापराध का विमोचन किया गया। प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया कि पुस्तक में राजनीति, शिक्षा, धर्म और व्यापार सहित अनेक क्षेत्रों में बढ़ रहे बुद्धि-अपराध को रेखांकित किया गया है। इसमें आचार्य श्री विद्यासागरजी के […]

You May Like