कमलापुर चौकी नहीं अब थाना कहिए

बागली/कमलापुर। विगत 20 वर्षों से कमलापुर चौकी को कमलापुर थाना बनाए जाने की मांग उठती रही। 3 वर्ष पूर्व कमलापुर चौकी को थाना बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई थी लेकिन किसी कारणवश मामला अटक गया। अब जाकर कमलापुर चौकी को थाने का पूर्ण दर्जा मिल गया है। 22 अप्रैल को विधिवत रूप में पुलिस प्रशासन से जुड़े एडिशनल एसपी सोम जैन एसडीओपी सृष्टि भार्गव एवं नवीन थाने की पहली थाना प्रभारी के रूप में बागली से स्थानांतरित होकर गई डॉक्टर मनीष दांगी की उपस्थिति में बागली विधायक मुरली भंवरा के द्वारा कमलापुर थाने पर पूजा अर्चना कर नवीन थाना परिसर में कामकाजी शुरुआत शुरू की गई।गौरतलब है कि कमलापुर थाने में बागली थाने से कट कर 49 गांव शामिल होंगे वही हॉट पिपलिया थाने के पांच गांव भी इस थाने में शामिल होंगे सुरक्षा की दृष्टि से कुल चोपन गांव का संचालन कमलापुर थाने से होगा। इस अवसर पर बागली विधायक मुरली भंवरा ने कहा कि कमलापुर चौकी को स्वतंत्र थाने के रूप में उपलब्धि मिल चुकी है। शीघ्र ही यहां पर नवीन थाना भवन का भी निर्माण हो जाएगा। कमलापुर थाने पर पहले थाना प्रभारी के रूप में कमान संभालने वाली थाना प्रभारी डॉक्टर मनीष दागीं ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को अब अपनी समस्या निदान के लिए बागली नहीं जाना होगा विशेष कर महिला संबंधी अपराध मामलों में महिलाओं को यहीं से कानूनी कार्यवाही में मदद मिल जाएगी।

Next Post

धर्मगुरु,बैण्डवाले,हलवाई और बारात घर वाले बाल विवाह रोकें 

Wed Apr 23 , 2025
रीवा। बाल विवाह सामाजिक कुरीति के साथ कानूनी रूप से अपराध है. विवाह के लिए कन्या की आयु 18 वर्ष से अधिक तथा वर की आयु 21 वर्ष से अधिक होना आवश्यक है. इस निर्धारित आयु से कम आयु के कन्या तथा वर का विवाह कानूनन अपराध है. इस तरह […]

You May Like