वर्षों पूर्व लाखों खर्च के बाद भी नहीं बना पार्क

पठारी: नगर के प्राचीन तालाब का सौंदर्य करण किए जाने को लेकर नागरिको द्वारा काफी प्रयास किए गए थे. जिस पर तत्कालीन कलेक्टर सीबी सिंह और आनंद शर्मा के प्रयासों से 2016-17 में पठारी के ऐतिहासिक प्राचीन तालाब के सौंदर्याकरण के लिए 65 लाख रुपए स्वीकृत किए गए थे.

जिससे तालाब के घाट निर्माण, सीसी सड़क और रैलिंग का निर्माण किया गया था. जिसमें पार्क निर्माण होना शेष था जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया. पार्क के लिए लाखों रुपए खर्च होने के बाद भी पार्क का निर्माण अभी अधूरा है.नागरिकों ने शासन प्रशासन से पार्क निर्माण कराए जाने की मांग की है.

Next Post

नलों में आ रहा दुर्गंधयुक्त मटमैला पानी, दूर नहीं हो रही समस्या

Mon Dec 15 , 2025
ब्यावरा: शासन की मंशानुरुप गांव-गांव, कस्बे, नगरों में प्रत्येक घर तक नलजल योजनांतर्गत शुद्ध पेयजल आमजन तक पहुंचे, परन्तु नगर में कुछ जगहों पर नलों से दुर्गंधयुक्त एवं मटमैला पानी आने से रहवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या को माह गुजरकर साल भर होने […]

You May Like