उत्तर प्रदेश ने चंड़ीगढ़ को हराया, महाराष्ट्र बनाम पंजाब मैच रहा ड्रा

रांची, (वार्ता) पंद्रहवीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के सातवें दिन बुधवार को जहां उत्तर प्रदेश ने चंडीगढ़ के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की, वहीं महाराष्ट्र बनाम पंजाब का मैच ड्रॉ रहा।

आज यहां खेले गये दिन के पहले मैच में महाराष्ट्र ने समूह ‘ए’ में पंजाब के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला। महाराष्ट्र के लिए अन्वी रावत ने (35वें मिनट) गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके दो मिनट बाद ही पंजाब की सलोनी (37वें मिनट) में गोलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों टीमें गोल करने में विफल रही और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

अगले मैच में उत्तर प्रदेश ने समूह ‘ए’ में चंडीगढ़ को 4-0 से हराया। उत्तर प्रदेश के लिए रैना ने 34वें, 48वें, 59वें मिनट में गोल की हैट्रिक लगाकर शीर्ष गोल स्कोरर का खिताब अपने नाम किया। अरीका कुमारी ने (45वें मिनट) एक गोल दाग कर चंडीगढ़ को मैच से दूर कर दिया।

 

Next Post

मोदी पाँच देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश रवाना

Thu Jul 10 , 2025
विंडहोक, (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की सफल यात्रा के बाद आज स्वदेश रवाना हो गए। श्री मोदी घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राज़ील और नामीबिया की राजकीय यात्रा पर थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा: “पांच देशों घाना , त्रिनिदाद और टोबैगो, […]

You May Like