मोदी पाँच देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश रवाना

विंडहोक, (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की सफल यात्रा के बाद आज स्वदेश रवाना हो गए।

श्री मोदी घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राज़ील और नामीबिया की राजकीय यात्रा पर थे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा: “पांच देशों घाना , त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राज़ील और नामीबिया की अत्यंत सफल और लाभकारी यात्रा पूरी हुई , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।”

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने नामीबिया की संसद को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किए जाने पर आभार व्यक्त किया।

उन्होंने अपने संबोधन में इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत और नामीबिया मज़बूत लोकतांत्रिक आदर्शों और मूल्यों को साझा करते हैं।

उन्होंने नामीबिया के संस्थापक डॉ. सैम नुजोमा की विरासत को याद किया और कहा कि भारत तथा नामीबिया ऐतिहासिक संबंधों के केंद्र में दोनों देशों के लोग हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा, “भारत-नामीबिया साझेदारी के भविष्य के लक्ष्य की रूपरेखा तैयार करते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत नामीबिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर और ग्लोबल साउथ के साथ एकजुटता से चलेगा।”

प्रधानमंत्री को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ़ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस’ से भी सम्मानित किया गया। वह यह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय नेता हैं।

श्री मोदी दो जुलाई को पाँच देशों की राजकीय यात्रा पर गए थे।

Next Post

झालावाड़ में युवक की हत्या के पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu Jul 10 , 2025
झालावाड़,(वार्ता) राजस्थान में झालावाड़ के खानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक की हत्या के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बुधवार को बताया कि सात जुलाई को मामूली कहासुनी के चलते कुछ युवकों ने एक युवक को बेरहमी से चाकूओं से वार करके […]

You May Like