झालावाड़ में युवक की हत्या के पांच आरोपी गिरफ्तार

झालावाड़,(वार्ता) राजस्थान में झालावाड़ के खानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक की हत्या के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बुधवार को बताया कि सात जुलाई को मामूली कहासुनी के चलते कुछ युवकों ने एक युवक को बेरहमी से चाकूओं से वार करके मौत के घाट उतार दिया था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले पांच मुख्य आरोपियों मनीष राठौर (19), शानू सुमन (24), सुमित धोबी (22), पवन राठी (23) और रोहित सुमन (23) को गिरफ्तार कर लिया।

 

Next Post

सुक्खू ने भाजपा सांसदों से आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में मदद का आग्रह किया

Thu Jul 10 , 2025
शिमला, (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसदों से वन भूमि पर आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी प्राप्त करने में सक्रिय रूप से मदद करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने मंडी जिले के […]

You May Like