भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जापान ओपन 2026 का खिताब जीतने पर भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सिंधू ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर भारत का गौरव बढ़ाया है।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पीवी सिंधू की यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सिंधू भविष्य में भी इसी तरह देश का नाम रोशन करती रहेंगी।
डॉ. यादव ने अपने संदेश के अंत में पीवी सिंधू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं
Next Post
रेलवे ट्रैक पर घायल मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी
Sun Jul 19 , 2026
नरसिंहपुर : जिले के श्रीधाम रेलवे स्टेशन स्थित बरोदा फाटक के पास देर रात एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घायल ने अपनी पहचान अभिलाष मरावी के रूप में बताई है, जो बालाघाट […]

You May Like
-
2 years ago
सुलभ शौचालय में करोड़ों की हेेराफेरी:राजाराम