कांग्रेस का महामंथन: इंदौर, खंडवा, रीवा और सागर संभाग के प्रभारियों के साथ भविष्य की रणनीति तैयार

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को भोपाल स्थित इंदिरा भवन में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकों की श्रृंखला आयोजित की। इन बैठकों में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

पहले चरण में इंदौर और खंडवा संभाग के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक हुई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों, जमीनी स्तर पर जनसंपर्क और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इस दौरान सह प्रभारी उषा नायडू, प्रशिक्षण विभाग प्रभारी महेंद्र जोशी और संगठन महासचिव संजय कामले सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इसके बाद रीवा और सागर संभाग के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके पश्चात मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक हुई, जिसमें भविष्य की रणनीति, संगठन विस्तार और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की गई। बैठक में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी, एआईसीसी सचिव उषा नायडू और पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। वहीं श्री पटवारी ने सोनिया गांधी द्वारा उठाए गए 33 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे का उल्लेख करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर जोर दिया।

Next Post

​केन-बेतवा लिंक परियोजना: प्रभावित आदिवासियों के हक के लिए उतरी महिला कांग्रेस, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Thu Apr 16 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के महिला प्रभाग की अध्यक्ष चंद्रा सर्वटे के नेतृत्व में गुरुवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर केन–बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के न्याय एवं अधिकारों की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि पन्ना और छतरपुर जिलों के बड़ी […]

You May Like