सैलून दुकान में चाकूबाजी, युवक की हालत नाजुक

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत नेता कालोनी में सैलून दुकान में बदमाशों ने एक युवक को चाकू से गोद दिया।‌ हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।‌

पुलिस ने बताया कि जयप्रकाश सिंह 35 वर्ष निवासी नेता कालोनी साहू किराना के पास अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फायनेंस कम्पनी में जॉब करता है, घर के पास ही सैलून की दुकान में बाल कटाने गया था, उसी समय उसका भतीजा नीलेश बाल कटवाने आया तभी मोहल्ले के प्रिंस पटैल एवं क्रिस वहां पर आये और पुरानी बुराई को लेकर उसके भतीेजे के साथ गाली गलौज करते हुये.

नीलेश को पकड़कर खींचने लगे, वह सैलून के अंदर से बीच बचाव करने लगा, प्रिंस ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर नीलेश के पेट में चोट पहॅुचा दी, क्रिस ने भी जान से मारने की नियत से चाकू से नीलेश पर हमला किया, नीलेश ने अपना बचाव किया जिससे चाकू नीलेश की दाहिने हाथ की उंगली में लग कर चोट आयी। लोगों की भीड़ इकट्ठा देख दोनों उसे एवं नीलेश को जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

लव-जिहाद गैंग पर बुलडोजर की गूंज

Sat Sep 13 , 2025
भोपाल: कॉलेज छात्राओं को प्रेमजाल में फंसाकर रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण के लिए मजबूर करने वाले संगठित गैंग के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। शनिवार को आरोपियों साद और साहिल के अवैध रूप से बने घरों को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया। बताया […]

You May Like