युवक को मारने वाले आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस

छतरपुर। नगर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सिटी कोतवाली पुलिस ने पठापुर रोड पर युवक से मारपीट के मामले में सख्त कदम उठाया है। बीते रोज सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पठापुर रोड पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी, जिसका वीडियो भी सामने आया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने रविवार, 14 दिसंबर को दोपहर करीब 3:00 बजे आरोपियों का जुलूस निकाला। यह जुलूस कोतवाली थाना परिसर से शुरू होकर महलों तक निकाला गया, जहां पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों को सार्वजनिक रूप से घुमाया गया।
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य आमजन में कानून का भय और अपराधियों में सख्त संदेश देना बताया जा रहा है। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक के साथ की गई मारपीट को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ आगे भी कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

Next Post

शराब के नशे में प्रधान आरक्षक ने थाना प्रभारी को दी गाली, निलंबित

Mon Dec 15 , 2025
छतरपुर। जिले में पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाला मामला सामने आया है। शराब के नशे में हंगामा करने और थाना प्रभारी को फोन पर गालियां देने वाले प्रधान आरक्षक मुकेश राजपूत को एसपी छतरपुर अगम जैन ने शनिवार देर रात निलंबित कर दिया। घटना का वीडियो सोशल […]

You May Like