शिवसेना (यूबीटी) ने बीएमसी और बेस्ट कर्मचारियों के लिए बोनस की मांग की

मुंबई, (वार्ता) महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) ने शुक्रवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) और बेस्ट कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस की मांग की।

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने बीएमसी और बेस्ट कर्मचारियों को उनका उचित बोनस दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस साल त्योहार शुरू होने के बावजूद अभी तक बोनस का भुगतान नहीं किया गया है।

उन्होंने मराठी में एक ट्वीट में कहा कि यह बोनस कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए त्योहार को खुशी से मनाने के लिए आवश्यक है। श्री ठाकरे ने नगर निगम प्रशासन से पिछले साल के बोनस से अधिक राशि तुरंत देने का आग्रह किया।

उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि बेस्ट को वित्तीय सहायता की आवश्यकता हो सकती है, लेकिन यह सुनिश्चित करना बीएमसी का कर्तव्य है कि उसके कर्मचारियों को उनका बकाया मिले।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 18 अक्टूबर 2025

Sat Oct 18 , 2025
पंचांग 18 अक्टूबर 2025:- रा.मि. 26 संवत् 2082 कार्तिक कृष्ण द्वादशी शनिवासरे दिन 1/21, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्रे शाम 5/36, ब्रह्म योगे रातअंत 4/10, तैतिल करणे सू.उ. 6/18, सू.अ. 5/42, चन्द्रचार सिंह रात 11/55 से कन्या, पर्व- शनि प्रदोष व्रत, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3. ——————————————————- आज जिनका जन्म दिन है- […]

You May Like