पंचांग 18 अक्टूबर 2025:-
रा.मि. 26 संवत् 2082 कार्तिक कृष्ण द्वादशी शनिवासरे दिन 1/21, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्रे शाम 5/36, ब्रह्म योगे रातअंत 4/10, तैतिल करणे सू.उ. 6/18, सू.अ. 5/42, चन्द्रचार सिंह रात 11/55 से कन्या, पर्व- शनि प्रदोष व्रत, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.
——————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शनिवार 18 अक्टूबर 2025
वर्ष के प्रारंभ में यात्रा का योग है, पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी, मित्र के कारण कार्यो में व्यवधान आयेगा, व्यवसाय में अत्याधिक परिश्रम करना होगा, वर्ष के मध्य में पूर्व निर्धारित कार्यो कें रूकावटें आयेंगी, दाम्पत्य जीवन में कलहपूर्ण स्थिति से बचना चाहिये, वर्ष के अन्त में धन लाभ का योग है, शुभ सूचना प्राप्त होगी, जमीन जायजाद में वृद्धि होगी, संबंधों में मधुरता आयेगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को धन लाभ का योग है, सुखद समाचार प्राप्त होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को यात्रा का योग हे, पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को जीवन सुखमय रहेगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को अधिक परिश्रम करना होगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को निर्धारित कार्यो में रूकावटें आयेंगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मित्र के कारण व्यवधान आ सकता है.
——————————————————-
आज का भविष्य- शनिवार 18 अक्टूबर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक परोपकारी मिलनसार तथा धार्मिक स्वाभाव का होगा, इनका व्यक्तित्व मिलनसार होगा, कला, संगीत, और काव्य में इनकी अच्छी रूचि होती है, चंचलमना होने के कारण इनमें लोकप्रियता रहेगी, स्वतंत्र कार्य द्वारा जीवन यापन करेगा.
——————————————————-
मेष- कार्यक्षेत्र में आ रही दिक्कतें दूर होंगी, छोटा विवाद बड़ा रूप ले सकता है, सावधानी रखें, धार्मिक कार्यो की पूर्ति होगी, नवीन योजनाओं का विस्तार होगा.
वृषभ- परिचितों के कारण अपना कार्य करने में कठिनाईयां आयेंगी, वाणी पर नियंत्रण रखें. आर्थिक कार्य इच्छानुसार बनने का योग है, परिश्रम होगा.
मिथुन- दूसरों को अपने व्यक्तिगत मामलों में दखल का अवसर न दें, भौतिक सुख साधनों में बढ़ोत्तरी होगी, भाई बंधुओं का सुख मिलेगा, लाभ होगा.
कर्क- कार्यस्थल पर मिल रहीं चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे, आर्थिक कार्यो में स्थिति सामान्य रहेगी, दूर दराज की यात्रा होगी. मानसिक प्रसन्नता रहेगी.
सिंह- साझेदारी में बड़ी योजना शुरू कर सकते हैं, केरियर में आ रही बाधा दूर होगी, भ्रमण मनोरंजन, आमोद प्रमोद के अवसर आयेंगे, शुभ समाचार मिलेगा.
कन्या- मामूली सी बात पर मित्रों से कहा सुनी हो सकती है, आर्थिक कार्यो में स्थिति सामान्य रहेगी, किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, मनोरंजक सैर होगी.
तुला- प्रियजन का साथ आगे बढऩे की हिम्मत देगा, विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा,महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे, व्यापार की उन्नति होगी.
वृश्चिक- किसी बात को लेकर व्यर्थ भयभीत हो सकते हैं, पारिवारिक सदस्यों के वाद विवाद दूर करने का प्रयास करें, निजी पुरूषार्थ बना रहेगा.
धनु- व्यापार विस्तार पर विचार होगा, अनजान लोगों पर भरोसा न करें, संतान के कार्यो में इच्छानुसार सफलता मिलेगी, मित्रों द्वारा कार्य में सहयोग मिलेगा,
मकर- किसी के सहयोग की जरूरत होगी, नये कार्य की तलाश में सफलता मिलेगी, राजकीय कार्यो में सहयोग मिलेगा, महिला जाति की सलाह उपयोगी रहेगी.
कुम्भ- पारिवारिक परेशानी दूर होने से राहत महसूस करेंगे, व्यापार व्यवसाय में लाभ एवं अनुबंधों से सुखद अनुभूति होगी, निजी दायित्वों कीे पूर्ति होगी.
मीन- कुछ लोग आपसे नजदीकी का फायदा उठा सकते हैं,विरोधियों की चाल सामने आ सकती है, धर्म में खर्च होगा, यात्रा का योग है.
——————————————————-
व्यापार भविष्य-
कार्तिक कृष्ण द्वादशी को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से सूत, कपास, में घट-बढ़ होकर तेजी होगी, चांदी में 30 से 50 रूपये मंदी होगी, गुड़, खांड, शक्कर में मंदी का रूख रहेगा, भाग्यांक 2529 है.
——————————————————-
