
उज्जैन। भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह उज्जैन प्रवास के दौरान मंगलवार को महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह के बाहर से दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पूजन पुरोहित पीयूष चतुर्वेदी ने सम्पन्न करवाया। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उपप्रशासक एसएन सोनी ने सिंह का स्वागत किया गया। हरभजन सिंह महाकाल के दरबार में पहुंचकर काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के आशीर्वाद से ही उन्हें अब तक सफलता प्राप्त हुई है। इसलिए वह उनके दरबार में पहुंचे और शीश नवा कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
