बड़े तालाब पर तिरंगा छाया 350+ बोट्स के साथ निकली फ्लोटिंग तिरंगा यात्रा

 

भोपाल: स्वतंत्रता दिवस के उत्साह में भोपाल के बड़े तालाब पर देशभक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां 350 से ज्यादा बोट्स के साथ भव्य फ्लोटिंग तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की मौजूदगी में 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों और नागरिकों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया।
तालाब की लहरों पर एक साथ सैकड़ों तिरंगे लहराते नजर आए। बोट्स पर सवार खिलाड़ियों और नागरिकों ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे माहौल को तिरंगामय कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि आसमान में तिरंगा लहराने के साथ जब पानी की लहरों पर भी तिरंगा दिखाई देता है, तो यह नजारा और भी खास हो जाता है।
फ्लोटिंग तिरंगा यात्रा के जरिए राष्ट्रभक्ति, एकता और देश के प्रति गर्व का संदेश दिया गया। बड़े तालाब पर जल की लहरों से लेकर आसमान तक तिरंगे की शान दिखाई दी और भोपाल ने स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति का खास संदेश दिया।

Next Post

शाह से मिले मौर्य, जनकल्याणकारी योजनाओं, ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों और मौजूदा राजनीतिक हालत पर की चर्चा

Thu Aug 13 , 2026
नयी दिल्ली 13 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं, ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों और मौजूदा राजनीतिक हालत पर चर्चा की। श्री मौर्य और श्री शाह के बीच बुधवार को यहां हुई […]

You May Like