इंदौर:लिस ने जुए के खिलाफ अभियान चलाते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से 6 हजार रुपए नकद, ताश के पत्ते और अन्य सामग्री जब्त की गई है.आजादनगर पुलिस ने देर रात करीब 10:15 से 10:40 बजे के बीच नेमावर रोड स्थित माँ भागवती नगर शिव मंदिर के पास दबिश दी. यहां गोलू सिसोदिया, निखिल चौरे, रोहित और राजेश को ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पकड़ा.
पुलिस ने मौके से 1500 रुपए और 52 ताश के पत्ते जब्त किए. इसी तरह तुकोगंज थाना पुलिस ने 26 मई को देर रात नए रेलवे स्टेशन के पास बाल विनय मंदिर स्कूल की दीवार के पास कार्रवाई की. यहां मनीष, विकास, अभिषेक और शिवम को जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़ा. आरोपियों के पास से 1100 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए. इसी तरह की एक अन्य कार्रवाई बाणगंगा पुलिस ने देर रात करीब 1 बजे रेलवे क्रॉसिंग के पास दबिश देकर प्रवीण, गुलशन और सुभाष को गिरफ्तार किया. इनके कब्जे से 3400 रुपए नगद, 52 ताश के पत्ते, एक ब्लूटूथ डिवाइस लगी काली कैप और मोबाइल जैसी डिवाइस जब्त की गई. तीनों मामलों में पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.
