
भोपाल। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के क्षेत्र में समर्पित बहनों से संवाद कर उन्हें सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि संत गुरु रविदास के समानता, सेवा और मानवता के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं मूल्यों से प्रेरित होकर मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास और हर वर्ग की खुशहाली के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने गुरु रविदास के विचारों को समाज में अपनाने का संकल्प भी लिया।
