सिंधिया ने 80वें रामलीला महोत्सव में सपरिवार की आरती

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर के फूलबाग मैदान में आयोजित ऐतिहासिक 80वें रामलीला महोत्सव में सम्मिलित होकर भगवान श्रीराम की विशेष पूजा-अर्चना की और उनकी भव्य आरती उतारी.

सिंधिया राजपरिवार की पुरानी परंपरा को निभाते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने पूरे परिवार महारानी प्रियदर्शिनी राजे और पुत्र महाआर्यमन सिंधिया के साथ इस पुश्तैनी रामलीला मंचन में पहुंचे. उन्होंने सपरिवार राम दरबार का विधि-विधान से पूजन किया और भगवान राघवेंद्र सरकार के स्वरूप की आरती कर आशीर्वाद लिया.

*संस्कृति का संदेश*: इस अवसर पर उन्होंने सत्य की असत्य पर विजय का संदेश देते हुए भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि भगवान श्री राम का जीवन हमारे लिए एक महान आदर्श है.

Next Post

सिंधिया और आर्यमन ने किया शाही शस्त्र पूजन

Tue Oct 20 , 2026
ग्वालियर। सिंधिया राज परिवार ने आज दशहरे पर सदियों पुरानी परंपरा निभाई। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और युवराज महान आर्यमन सिंधिया ने शाही शस्त्र पूजन किया। उन्होंने गोरखी देवघर पहुंचकर अपने कुलदेवता की भी पूजा अर्चना की। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like