पुलिस ने चाकूबाजों का निकाला जुलूस, कान पकड़कर मांगी माफी

जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में किराना दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला, जिसमें वे कान पकड़कर दोबारा अपराध न करने की कसम खाते नजर आए।

मामला 29 अगस्त की रात गांधी चौक का है, जहां सिगरेट और खाने-पीने के सामान के पैसे मांगने पर दुकानदार अभिषेक श्रीपाल से विवाद हुआ था। आरोप है कि नितिन साहू, राज चौधरी और शिवा ने मारपीट के बाद अभिषेक के पेट में चाकू मार दिया।

पुलिस ने राज चौधरी और शिवा राणे को गिरफ्तार किया है। वहीं, फरार आरोपियों को अपने घर में शरण देने वाले निखिल गोटिया को भी आरोपी बनाया गया है, जिसकी तलाश जारी है।

Next Post

दहीहांडी समारोह में बप्पी लहिरी को संगीतमय श्रद्धांजलि देंगी अनुष्का कौशिक

Fri Sep 4 , 2026
मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता) अभिनेत्री अनुष्का कौशिक दहीहांडी समारोह में करीब दो हजार दर्शकों के सामने दिवंगत संगीतकार एवं गायक बप्पी लहिरी को संगीतमय श्रद्धांजलि देंगी।अनुष्का जल्द ही फिल्म ‘द मशरूम्स’ में नजर आएंगी। समारोह में वह अपने सह-कलाकार अभिजीत नलावड़े के साथ फिल्म के रेट्रो गीत ‘कैसी है ये […]

You May Like