नेशनल हाइवे पर ट्राला ने रौंदा, युवक की मौत

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे रोड कंटगी बायपास में दरमियानी रात्रि बेलगाम ट्राला ने युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं आरोपी चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।पुलिस के मुताबिक कुंजीलाल लडिया मिला मटरूलाल लडिया 50 वर्ष निवासी ग्राम डुडी थाना पाटन ने सूचना दी कि वह ड्रायवर है।

एक टाटा कपंनी की 407 लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी 20 जी 1566 में मजदूर नरेन्द्र सिंह लोधी व सरमन सिंह गौंड निवासी डुंडी के साथ गांव डुंडी पाटन से मक्का का चारा लोड कर परियट जा रहा था। जैसे ही नेशनल हाईवे रोड मे कंटगी बायपास पहुंचा तभी उसने 407 वाहन को किनारे लगाया, मजदूर नरेन्द्र सिंह नीचे उतरा तभी पीछे से एक ट्रक ट्राला क्रमांक टीएन 28 बीजे 5490 का चालक ट्रक ट्राला को तेजगति व लापरवाही पूर्वक चलाते लाया और नरेन्द्र सिंह लोधी टक्कर मार दिया। जिसे उसका सिर पिचक गया और मौके पर ही नरेन्द्र लोधी पिता सुल्तान सिंह लोधी 30 वर्षीय निवासी डुंडी पाटन की मौत हो गई।

Next Post

आदिवासी संस्कृति ज्वारे की अनूठी परंपरा का किया निर्वहन

Sat Oct 4 , 2025
इटारसी। जहां शहरी क्षेत्रों में नवरात्रि के दौरान माता की प्रतिमाएं और घट स्थापित किए जाते हैं, वहीं इटारसी के ग्रामीण अंचलों में प्राकृतिक परंपरा और आदिवासी संस्कृति के अनुरूप ‘ज्वारे’ (जवा) बोने की अनूठी परंपरा का निर्वहन किया गया। यह परंपरा प्रकृति के प्रति स्थानीय समाज के गहरे सम्मान […]

You May Like