
सड़क पर शव रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, बस चालक गिरफ्तार,एसडीओपी ने मामले को कराया सांत
नवभारत न्यूज
सिंगरौली 20 जनवरी। बैढ़न से इन्दौर जा रही विजय-अम्बे ट्रेबल्स के चालक ने बेकाबू गति से चलाते हुए बैढ़न-बरगवां मुख्य मार्ग के तेलगवां में मोटरसायकल सवार दो युवको की टक्कर हो गई। जिसमें बाईक सवार रिस्ते में जीजा-साला की दर्दनांक घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही इस घटना पर गुस्साए ग्रामीणों ने चक्क ाजाम कर दिया। करीब दो घण्टे तक पूरी तरह आवागमन बन्द रहा।
गौरतलब है कि जिले में तेज रफ्तार का कहर थम नही रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से आए दिन सड़क हादसे हो रहे है। सड़क हादसे में असमय लोगों की मौते भी हो रही हंै। आज जिले में एक सड़क हादसे में जीजा-साले की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। मामले में पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे है। दरअसल मिली जानकारी के अनुसार बरगवां थाना क्षेत्र के तेलदह में अंबे ट्रांसपोर्ट की बस क्रमांक एमपी 19 पी 1972 बैढ़न से आज 11:30 बजे इन्दौर के रवाना हुई थी। जहा तेज रफ्तार बस के चालक ने बाइक सवार युवको को बैढ़न -बरगवां मुख्य मार्ग के तेलगंवा मेंसीधी टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जहा प्रत्यक्षदर्शी बताते है की इस भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार फुटबॉल की तरह सड़क से दूर जा गिरा। जबकि दूसरा युवक करीब 10 मीटर तक घिसटता हुआ दूर जा पहुंचा। इस सड़क हादसे में दोनों युवको जिसमें रिस्ते में जीजा-साला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मोरवा एसडीओपी केके पाण्डेय ने बताया कि दोनों मृतक रिश्ते में जीजा-साले है। इस सड़क हादसे में शिवरतन सिंह पिता लाल सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी फुलवारी और कुंवर सिंह पिता लाल साहब सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी दुधमनिया की मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। वही बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
ग्रामीणों ने हादसे का ठीकरा नेताओं एवं अधिकारियों पर फोड़ा
दुर्घटना होने की मुख्य वजह सिंगल लेन सड़क है। एकमात्र सिंगल लेन सड़क पर सभी तरह के छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही हो रही है। जिससे सड़क पर यातायात का दबाव बढ़ रहा है और दुर्घटनाएं घटित हो रही है। मगर इसके बावजूद जनप्रतिनिधि व प्रशासन के जिम्मेदार चुप्पी साधकर बैठे है। परसौना-बरगवां फोरलेन का प्रस्ताव ठंडे बस्ते मेें हैं। फोरलेन को लेकर अधिकारियों की ओर से रूचि नहीं दिखाई गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों की ओर से केवल आश्वासन मिलता है।
दुर्घटनाओं पर नहीं लग रहा अंकुश
जिले में दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। सबसे अधिक दुर्घटनाएं ग्रामीण क्षेत्र में हो रही है। कभी कोल वाहनों की चपेट में आकर लोगों की मौत हो रही है तो कभी बस या फिर अन्य चार पहिया वाहनों की टक्कर से दम तोड़ रहे है। इस गंभीर समस्या को लेकर जिला प्रशासन को सक्रिय होने की जरूरत है। यदि समय रहते दुर्घटनाओं को रोकने प्रशासन की ओर से कवायद नही की गई तो इसी तरह से दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी रहेगा।
ढ़ाई घण्टा बरगवां-बैढ़न का आवागमन रहा बन्द
बैढ़न से इंदौर जा रही अम्बे ट्रेवल्स की बस काफी तेज स्पीड से जा रही थी। अचानक बाइक सवार युवकों के आने से चालक बस की गति को नियंत्रित नही कर पाया। जिसके चलते यह सड़क हादसा हुआ। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक भागने का प्रयास किया । लेकिन बरगवां पुलिस ने बस सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया है। नाराज ग्रामीण सड़क पर शव रख कर चक्का जाम कर दिया है। वहीं मौके पर बरगवां पुलिस पहुंच लोगों को समझाईस देकर मामले को शांत कराया। करीब ढ़ाई घण्टा तक चक्काजाम चला।
