पर्यावरण संरक्षण गतिविधि दमोह द्वारा हुआ हरित संगम का आयोजन 

दमोह. पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जिला दमोह महाकौशल प्रांत द्वारा जिला स्तरीय हरित संगम कार्यक्रम का आयोजन 19 जनवरी 2025 को दमोह शहर स्थित मानस भवन में किया गया. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष व पर्यावरण संरक्षण गतिविधि महाकौशल प्रांत के प्रांत जनसंपर्क प्रमुख श्रीनिवास राव रहे. मुख्य अतिथि के रूप में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि महाकौशल प्रांत के प्रांत संयोजक रामकृष्ण सोनी रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संघचालक व गतिविधि पालक अश्वनी नामदेव, जटाशंकर धाम के महंत मोनू पाठक एवं कार्यक्रम की सहसंयोजक शुभ्रा जैन मंचासीन रहीं. उपस्थित अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम भारतमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व तुलसी के पौधे का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. उपस्थिति अतिथियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन के तहत पेड़ पानी एवं पॉलीथिन पर अपने विचार व्यक्त किये गये.कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक संस्थाओं व व्यक्तियों का प्रषस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया.जिनमें पर्यावरण प्रयास संस्था दमोह, गौरीशंकर मुक्तिधाम सेवा समिति हटा, बिहारी जू सेवा संस्थान हटा, गायत्री परिवार दमोह, मिषन ग्रीन दमोह, कदम संस्था, नेहरू पार्क कल्याण समिति दमोह, छात्र सर्व कल्याण समिति दमोह, एमएलबी उमावि दमोह, सीएम राईज विद्यालय दमोह, नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास मढ़ियादो, छात्रावास नरसिंहगढ़, सरस्वती विद्या विहार केषव नगर दमोह, सरोज कान्वेंट स्कूल जबेरा, उन्मुक्त सर्वजन कल्याण समाजसेवी संस्था दमोह, हरित घर क्षेत्र में राजीव कांत गोस्वामी, कुलदीप मिश्रा, कंचन असाटी, किरण रवि गोस्वामी, कुसुम खरे, प्लास्टिक क्षेत्र में गंगाराम पटैल, शैलेन्द्र राय सहित विभिन्न जनों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया.कार्यक्रम के दौरान राईम्स पब्लिक स्कूल दमोह, जेपीबी विद्यालय दमोह, सरस्वती विद्या विहार केषव नगर, एनएससीबी बालिका छात्रावास मढ़ियादो, शासकीय सरदार पटैल उमावि दमोह के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण विषय पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं गीत प्रस्तुत किये गये. प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन गतिविधि के सामाजिक संस्था प्रमुख कृष्णा पटैल ने किया व आभार प्रदर्षन जिला संयोजक प्रमोद गांगरा ने किया.इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कार्यवाह कमलेष पटैल, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि सागर विभाग संयोजक पवन पटैल, कार्यक्रम सह संयोजक डी.के. मिश्रा, शुभ्रा जैन, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि दमोह से प्रमोद गांगरा, उधम सिंह, महेन्द्र जैन, कृष्णा पटैल, राहुल पाठक, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रिया श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमियों की उपस्थिति रही.

Next Post

एमसीयू के रीवा परिसर ने योग्य अतिथि शिक्षकों को बाहर करने रचा षडयंत्र

Sun Jan 19 , 2025
दो घंटे पहले बिना पूर्व सूचना इंटरव्यू के भेजी लिंक नवभारत न्यूज रीवा, 19 जनवरी, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के रीवा परिसर में नवनियुक्त परिसर निदेशक, प्रशासनिक अधिकारी और तृतीय श्रेणी कर्मचारी के इशारे पर योग्य अतिथि शिक्षकों को बाहर किया जा रहा है. षडयंत्र पूर्वक 18 […]

You May Like