एमसीयू के रीवा परिसर ने योग्य अतिथि शिक्षकों को बाहर करने रचा षडयंत्र

दो घंटे पहले बिना पूर्व सूचना इंटरव्यू के भेजी लिंक

नवभारत न्यूज

रीवा, 19 जनवरी, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के रीवा परिसर में नवनियुक्त परिसर निदेशक, प्रशासनिक अधिकारी और तृतीय श्रेणी कर्मचारी के इशारे पर योग्य अतिथि शिक्षकों को बाहर किया जा रहा है. षडयंत्र पूर्वक 18 जनवरी की दोपहर 1 बजे कुछ चिन्हित लोगों को ऑनलाइन इंटरव्यू की सूचना दी गई. जबकि इस इंटरव्यू के लिए न तो पहले कोई विज्ञापन जारी हुआ और न ही कोई लिखित सूचना जारी हुई. जिसकी शिकायत सभी ने कुलसचिव से की है.

बता दे कि जुलाई 2024 में भोपाल मुख्यालय से विधिवत विज्ञापन प्रक्रिया के तहत सभी अभ्यर्थी का इंटरव्यू आयोजित कर चयन किया गया था. इंटरव्यू की सूचना एक माह पहले लिखित सूचना जारी हुई थी और इंटरव्यू के लिए समय निर्धारित हुआ था. लेकिन इस बार ऐसी कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई गई. हालांकि यह भी नियम विरुद्ध है कि महज चार माह के भीतर बिना सूचना के इंटरव्यू कराए गए. परिसर में मुख्यालय द्वारा चयनित अतिथि शिक्षकों में सेकुछ को बाहर करने के लिए आनन फानन में एक घंटा पहले अवकाश के दिन साक्षात्कार आयोजित किया गया. उल्लेखनीय यह भी है कि जिन अतिथि शिक्षकों को इंटरव्यू में शामिल नहीं किया गया, वह सभी नेट/ पीएचडी डिग्री प्राप्त है और उन्हें पढ़ाने का भी लंबा अनुभव है. वहीं जिन नए लोगों को शामिल किया जा रहा है, वो शैक्षिणक योग्यता में वर्तमान अभ्यर्थियों से पीछे है, इसलिए पिछले इंटरव्यू में पीजी डिग्रीधारी इन अभ्यर्थियों का सलेक्शन नहीं हुआ था, जिन्हें अब साजिश करके योग्यता को दरकिनार किया जा रहा है. यही स्थिति रही तो डिप्टी सी एम राजेंद्र शुक्ल के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर बट्टा लगना तय है.

कुलपति और कुलसचिव से शिकायत

यूजीसी के नियमानुसार योग्यता से पूर्ण अतिथि शिक्षकों को बाहर कर प्रबंधन कुछ ऐसे शिक्षकों को रखने का प्रयास है, जिन पर पुलिस थाने में गंभीर मामले चल रहे हैं. एमसीयू के रीवा परिसर में जनवरी से आरंभ होने वाले शिक्षण सत्र हेतु दिसंबर 2024 में सीवी दस्तावेज सहित परिसर में अध्यापन कार्य से जुड़े सभी अतिथि शिक्षकों से मांगे गए थे. इस पर सभी शिक्षकों ने परिसर के निदेशक,प्रशासनिक विभाग और कर्मचारी के पास अपना बॉय डेटा और दस्तावेज जमा किया था. जिसके संदर्भ में 18 जनवरी को परिसर के कर्मचारी धीरेन्द्र मिश्रा अपने चहेते शिक्षकों को फोन कॉल के द्वारा ऑनलाइन साक्षात्कार हेतु सूचित गया और साक्षात्कार की लिंक भेजी गई, परंतु परिसर में शिक्षण कार्य कर रहे 7 से अधिक शिक्षकों को किसी भी तरह की सूचना नहीं दी गई. इस बात से कई अतिथि शिक्षकों ने निदेशक डॉ संदीप भट्ट से फोन पर संपर्क किया परन्तु उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी डॉ बिजेंद्र शुक्ला से संपर्क करने को कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया है. ऐसे भी पीडि़त अतिथि शिक्षकों ने सीएम हेल्प लाइन सहित विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति और कुलसचिव से शिकायत दर्ज की है.

Next Post

भीषण सड़क हादसे मे फेरे लेने से पहले ही दूल्हा सहित तीन की मौंत दो गम्भीर

Sun Jan 19 , 2025
पन्ना ब्यूरो आज सुबह पन्ना जिले के अमानगंज थाना अंतर्गत इटौरी मोड के पास कार में सवार होकर जा रहे एक ही परिवार के सदस्यों की कार से अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन की दर्दनाक मौंत हो गई। जिसमें कथित रूप से आगामी 6 फरवरी को होने जा रही […]

You May Like

Play sound