ग्वालियर: ग्वालियर में आज शनिवार रात से फिर तेज बारिश शुरू हो गई है। एक घंटे लगातार बारिश से ग्वालियर का माैसम सुहाना हो गया है। बीती रात भी बारिश हुई थी। आज दोपहर बाद आसमान में घने बादल मंडराने लगे और रात होते-होते यह बरस भी गए। मौसम विभाग की माने तो कल भी मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है। वहीं लगातार बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है।
सुबह रिमझिम के बाद रात में तेज बारिश होने से मौसम सुहाना हुआ तो पिछले 2 दिन से हो रही उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग का कहना कि एक सिस्टम एक्टिव हुआ है, जिसका असर एक दो दिन रहेगा। अगर लेवल से अधिक बारिश हुई तो तिघरा डैम के गेट एक बार फिर से खोले जा सकते हैं। बारिश के बाद तेजी से तापमान गिरा है।
