
जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत हरदौल मंदिर के पास हुई चाकूबाजी में दो युवक घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, वहीं हमलावर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि निहाल चौधरी (18) निवासी दुर्गाई मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कक्षा 11 वीं में पढ़ाई कर रहा है, उसके दोस्त साहिल झारिया एवं पियूष विश्वकर्मा के साथ पियूष विश्वकर्मा की एक्टिवा में रानीताल पेट्रोल पम्प से पेट्रोल डलवाकर दोस्तों के साथ उसके घर दुर्गाई मोहल्ला चेरीताल की ओर आ रहा था। जैसे ही हरदौल मंदिर के पास पहुॅचे वहां पर बिट्टू गोटिया अपने साथियों के साथ खड़ा था, बिटटू हमे रोककर शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगा, उसने पैसे देने से मना किया तो उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगा, चाकू से हमलाकर वाये पैर में चोट पहुॅचा दी, उसके साथी साहिल झारिया एवं पियूष विश्वकर्मा ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो बिट्टू गोटिया ने साहिल झारिया को भी चाकू से मारकर दोनों पैरों की जांघ में चोट पहॅुचा दी और जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।
