जबलपुर : गढ़ा पुलिस ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल बाउण्ड्री के पास शराब बेचने वाले दो तस्करों गोल्डी उर्फ कुंवर सिंह राजपूत 25 वर्ष, गोविन्द उर्फ छोटू राजपूत 24 वर्ष दोनों निवासी सगड़ा तिलवारा को दबोचा। स्कूटी में 2 कार्टून में 100 पाव देशी शराब कीमती लगभग 9 हजार रूपये रखी मिली आरोपियों के कब्जे से 100 पाव देशी शराब मय स्कूटी सहित जप्त की गई।
इसी प्रकार मेडिकल कालेज हास्पिटल कैंसर विभाग के पास दबिश देते हुये आरोपी शुभम उर्फ गोलू रैदास 32 वर्ष निवासी शास्त्रीनगर अवनी विहार तिलवारा एवं राजा यादव 26 वर्ष निवासी सेंट अगस्टीन स्कूल के पास तिलवारा को दबोचा गया। स्कूटी क्रमांक एमपी 20 जेड क्यू 7270 में थैले में रखे 2 कार्टून में 100 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से 100 पाव देशी शराब मय स्कूटी के जप्त किया।
