रीवा में नर्सरी से 8 वीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे के पहले नही लगेगी

रीवा। जिले में कड़ाके की पड़ रही ठंड और शीत लहर के चलते स्कूले के समय में परिवर्तन किया गया है. कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कक्षा नर्सरी से 8 वीं तक की समस्त पाठशालाओं का संचालन सुबह 9 बजे नही किया जायेगा, अब स्कूले 9 बजे से ही लगेगी. दरअसल पिछले कई दिनो से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और लगातार शीत लहर चल रही है. ऐसे में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पडऩे की संभावना को देखते हुए समय में परिवर्तन किया गया है. शासकीय, अशासकीय एवं सीबीएसई सहित माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों का संचालन सुबह 9 बजे से पूर्व नही होगा. कक्षा नर्सरी से 8 वीं तक की कक्षाएं अब 9 बजे से लगेगी.

Next Post

दिल्ली ब्लास्ट का असर,एसपी उतरे सड़क पर देर रात से सुबह तक चली वाहनों की चेकिंग 

Tue Nov 11 , 2025
रीवा।दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम हुए कार ब्लास्ट के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। इसी क्रम में रीवा जिला प्रशासन और पुलिस भी अलर्ट पर आ गई है।जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत रखने और आम जनता में सुरक्षा की भावना बनाए […]

You May Like