ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवक की हुई मौत, एक घायल अस्पताल में भर्ती

 

शहडोल। जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां हाई स्पीड हाइवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के जमुनारा कनाड़ी खुर्द के पास की है, जहां तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को ठोकर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार रावेंद्र रजक और मंगल रजक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं एक अन्य युवक गंभीर घायल हो गया, हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। मामले पुलिस जांच में जुट गयी हैं।

Next Post

हाथबोर करते समय हाई टेंशन लाइन में टच हो गई लोहे की रॉड, एक युवक की मौत दो गंभीर 

Sun Jan 19 , 2025
नवभारत न्यूज दमोह. जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खोजाखेड़ी गांव में रविवार की सुबह एक खेत में हाथबोर करते समय एक लोहे की रॉड ऊपर से निकली हाई टेंशन लाइन में टच हो गई. जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो मजदूर गंभीर रूप से […]

You May Like