किसानों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

इंदौर। आज आईडीए कार्यालय पर अहिल्या पथ योजना से प्रभावित किसानों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। किसानों द्वारा अहिल्यपथ योजना में जमीन पर लगी रोक हटाने की मांग की जा रही है। किसानों ने चेतावनी कि सरकार और आईडीए ने मांगे नहीं मानी तो आंदोलन ओर तेज किया जाएगा।

शहर में इंदौर विकास प्राधिकरण कार्यालय के बाहर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। अपनी मांगों पर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए किसानों ने आज अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों के आईडीए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

भारतीय किसान एवं मजदूर सेना एवं अहिल्या पथ योजना संघर्ष समिति के किसान आईडीए के सामने पिछले तीन दिनों से धरना दे रहे है। किसान अहिल्या पथ योजना को निरस्त कर प्रभावित गांवों की जमीनों पर लगी रोक और अन्य पाबंदियां हटाने के लिए शासन द्वारा नोटिफिकेशन जारी करने की मांग कर रहे हैं। शासन और प्रशासन द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लेने के विरोध में आज किसानों ने मजबूर होकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया।

भारतीय किसान एवं मजदूर सेना प्रदेश बबलू जाधव ने कहा कि सरकार किसानों की समस्या पर निर्णय करे। किसानों को उनकी जमीन का अधिकार और राहत दी जाएं । जाधव ने कहा जब तक अहिल्यापथ योजना रद्द नहीं होगी, तब तक किसान धरना आंदोलन करते रहेंगे।

Next Post

तराई और आसपास के ग्रामों में पहुंचे कलेक्टर   

Fri Sep 18 , 2026
छिन्दवाड़ा/ मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत छठवें शुक्रवार को जिले के सभी जिला स्तरीय, अनुविभागीय एवं खंड स्तरीय अधिकारी फील्ड में पहुंचे और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का अवलोकन किया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए।इसी क्रम में […]

You May Like