मप्र में लौटा ठंड का नया दौर: 25 से पारा 2 से 3 डिग्री और गिरेगा, बारिश-कोहरे का अलर्ट

भोपाल:मध्यप्रदेश में मावठा और कोहरे के बाद अब ठंड ने लोगों को परेशान करने वाली है। अभी प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज होना शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी से ठंड का एक नया दौर शुरू होगा, जिसमें न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है।

मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से कल 23 जनवरी को ग्वालियर-चंबल, सागर और रीवा संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश अथवा मावठा होने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए उत्तरी मध्यप्रदेश के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में सबसे ठंडा जिला मंदसौर रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान काफी नीचे दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जनवरी के आखिरी सप्ताह में ठंड, कोहरा और मावठा का ट्रिपल अटैक देखने को मिल सकता है।

राजधानी भोपाल में भी मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कभी बादल छा रहे हैं तो कभी तेज धूप निकल रही है। ठंडी हवाओं के कारण दिन और रात दोनों समय ठिठुरन महसूस की जा रही है। हालांकि कुछ समय के लिए ठंड में कमी आने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

Next Post

नहीं थम रहा प्रतिबंधित कफ सिरप बेचने का काम, छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़ीं 640 शीशियां, तस्कर गिरफ्तार

Thu Jan 22 , 2026
जशपुर, 22 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक विशेष ऑपरेशन में एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में चौकी कोतबा क्षेत्र के ग्राम सुरंगपानी निवासी आरोपी […]

You May Like