फर्रुखाबाद में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

फर्रुखाबाद, 15 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मोहम्मदाबाद कस्बे से एक ट्रक मौरंग लादकर शनिवार देर रात मझना कस्बे की ओर जा रहा था कि रात करीब सवा 12 बजे नवाबगंज कस्बे के चौराहे के पास उसने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक ट्रक के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक ने एक कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

नवाबगंज थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि दुर्घटना में मृत युवकों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।

 

Next Post

श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

Sun Mar 15 , 2026
श्रावस्ती, 15 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में लूट और हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए बीती देर रात मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगने […]

You May Like