मिनर्वा अस्पताल में मौत के बाद भी चलता रहा इलाज

रीवा। रीवा शहर के मध्य स्थित मिनर्वा अस्पताल एक बार फिर विवादो से घिर गया है. यहा उपचार के दौरान वृद्ध की हुई मौत के बाद भी पैसे बढ़ाने के लिये उपचार जारी रखा गया. परिजनो को जब संदेह हुआ तो हंगामा शुरू किया, इसके बाद मृत घोषित कर शव दे दिया गया और 20 लाख का बिल थमा दिया. नाराज परिजनो ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के साथ उपचार करने और मृत होने के बाद भी उपचार का नाटक करने का आरोप लगाया. विवादो को लेकर मिनर्वा अस्पताल हमेशा सुर्खियो में रहता है.

बुधवार की सुबह परिजन हंगामा करते हुए शव का पीएम संजय गांधी अस्पताल में कराने की मांग रखी. हंगामे के बीच सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनो को समझाइश दी. साथ ही आश्वासन दिया कि पीएम कराया जायेगा. पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत कैसे हुई. दरअसल सतना निवासी सम्पत लाल वर्मा जो कि एनटीपीसी से रिटायर हुए है. लकवा लगने पर परिजन उन्हे 6 अगस्त को मिनर्वा अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बाद उनका आपरेशन किया गया. लेकिन उसके बाद से वह होश में नही आए. मृतक की बेटी गीता वर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पिता से मिलने नही दिया गया, किसी को अंदर नही जाने देते थे. जब संदेह हुआ तो मंगलवार को हम लोगो ने विरोध किया तब जाकर रात को बोले कि आपरेशन के दौरान मरीज की मौत हो गई और 20 लाख का बिल थमा दिया. वही परिजन दुर्गेश चौधरी ने आरोप लगाया कि मौत होने के बावजूद पैसा पढ़ाने के चक्कर में उपचार का नाटक करते रहे. लापरवाही पूर्वक उपचार किया गया और मरने के बाद भी उपचार के नाम पर मरीज को रखे रहे, पूरे मामले की जांच होनी चाहिये. सुबह परिजन हंगामा कर रहे थे, सूचना पर पुलिस पहुंची और समझाइश दी. उल्लेखनीय है कि मिनर्वा अस्पताल का विवादो से पुराना नाता है, अक्सर यहा हंगामा होता है. मरीजो से मनमानी पैसे एठें जाते है जिसके कारण कई बार मारपीट तक हो चुकी है.

Next Post

चौक बाजार से डोल ग्यारस का जुलूस, प्रेमपुरा घाट पर गणेश विसर्जन

Wed Sep 3 , 2025
भोपाल। शहर में धार्मिक उत्सवों की धूम के बीच आज चौक बाजार से डोल ग्यारस का पारंपरिक जुलूस निकाला जाएगा। इस मौके पर ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उधर, खटलापुरा और प्रेमपुरा घाट, हथाईखेड़ा और शाहपुरा झील पर छोटी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया […]

You May Like