कंबोडिया के लिए उड़ान शुरू करेगी इंडिगो

नयी दिल्ली, 01 अक्टूबर (वार्ता) विमान सेवा कंपनी इंडिगो पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकोता से कंबोडिया के सिएम रीप के लिए उड़ान शुरू करेगी।
एयरलाइंस ने बुधवार को बताया कि वह इस मार्ग पर ए320 नियो विमान का परिचालन करेगी। यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शनिवार को उपलब्ध होगी।
कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंबोडिया जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वीजा ऑन अराइवल और ई-वीजा का विकल्प यात्रा को आसान बनाता है। इंडिगो कंबोडिया के लिए हवाई सेवा प्रदान करने वाली पहली एयरलाइंस बन गयी है।
इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर एलबर्स ने बताया कि सिएम रीप उसके नेटवर्क में कोलकाता से जुड़ने वाला सातवां अंतर्राष्ट्रीय गंतव्य है।

Next Post

रिवर ईवी का उत्तर भारत में विस्तार, दिल्ली में खोला नया स्टोर

Wed Oct 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 अक्टूबर (वार्ता) रिवर ईवी ने उत्तर भारत के बाजार में प्रवेश करते हुए दिल्ली में अपना पहला स्टोर खोला है। कंपनी ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कंपनी के स्वामित्व वाला यह स्टोर राजौरी गार्डन में रणनीतिक रूप से स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल […]

You May Like

मनोरंजन