सिंगरौली:राजमाता चुन कुमार स्टेडियम बैढ़न में सिंगरौली महोत्सव के तीसरे दिन मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस और प्रशासन के खिलाफ ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाने के मामले में जिला भाजपा संगठन सख्त हो गया है। संगठन ने वीडियो फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान कर नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है।
मंगलवार की सुबह से एनटीपीसी विंध्याचल परिसर में गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी कल की सुरक्षा व्यवस्था से नाराज हैं। पार्टी के अंदर चर्चा है कि आज शाम तक कई भाजपा कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए जा सकते हैं। इस मामले में तीन प्रमुख नाम सामने आ रहे हैं जिन पर कार्रवाई हो सकती है।
