सतना : राज्य के कुछ जिलों में कोविड-19 के प्रकरण सामने आते देख जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एल के तिवारी ने तैयारी करने को लेकर मातहत अमले को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. सीएमएचओ डॉ. तिवारी द्वारा सोमवार को सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक सतना, नोडल अधिकारी शहरी क्षेत्र, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल मैहर और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल अमरपाटन सहित सतना व मैहर जिले के सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए.
आकष्मिक स्थिति के लिए आईसोलेशन बेड, आईसीयू बेड, आक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धतता सुनिश्चित की जाए. इसके साथ ही एन 95 मास्क, ट्रिपल लेयर मास्क, सेनेटाइजर, पीपीई किट और अन्य आवश्यक दवाओं की उपलब्धतता भी सुनिश्चत की जाए. इसी कड़ी में सीएमएचओ द्वारा यह निर्देश भी दिए गए हैं कि यदि उपरोक्तानुसार मास्क, पीपीई किट, सैनेटाइजर और आवश्यक औषधियां उपलब्ध न हों तो उन्हें स्थानीय स्टोर से प्राप्त करना सुनिश्चत किया जाए
