स्टार प्लस लेकर आ रहा है भारत का पहला एआई पॉवर्ड एपिक सीरीज ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’

मुंबई, (वार्ता) स्टार प्लस, जियोस्टार और कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क के सहयोग से भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पावर्ड प्रीमियम एंटरटेनमेंट सीरीज़ ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ लॉन्च कर रहा है।

यह भव्य पौराणिक गाथा 26 अक्टूबर से शाम 7:30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगी। इससे एक दिन पहले, 25 अक्टूबर को, इसका डिजिटल प्रीमियर जियो हॉटस्टार पर होगा।

इस सीरीज के साथ, स्टार प्लस अपनी उस विरासत को आगे बढ़ा रहा है, जो पीढ़ियों से भारतीय दर्शकों के लिए बड़े और अनोखे मनोरंजन पेश करती रही है। महाभारत: एक धर्मयुद्ध भारतीय महाकाव्य को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत के साथ नए अंदाज में पेश करता है, जिसमें पौराणिक कहानी, टेक्नोलॉजी और इंसानी इमोशन है, जो भारतीय टेलीविजन पर पहले कभी नहीं देखा गया है।

100 एपिसोड की ये सीरीज पांडवों और कौरवों के बीच हुए उस अमर युद्ध को एक नए रूप में दिखाएगी। इसे इतनी खूबसूरती से बनाया गया है कि दर्शक भावनाओं और भव्यता दोनों में डूब जाएंगे। एआई-आधारित स्टोरीटेलिंग के ज़रिए ये शो भारत की सांस्कृतिक विरासत और भविष्य की तकनीक के बीच एक अनोखा पुल बन रहा है।

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कलेक्टिव आर्टिस्ट नेटवर्क के फाउंडर और ग्रुप सीईओ विजय सुब्रमण्यम ने कहा, “हममें से कई लोगों के लिए महाभारत सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि वो किस्से हैं जो हमने अपने माता-पिता और दादा-दादी से सुने हैं। ट्रेलर तो बस आने वाले अनुभव की एक झलक है, जो भावनाओं से भरा, भव्य और पूरी तरह डूब जाने वाला होने वाला है।”

जियो स्टार के सीईओ (एंटरटेनमेंट), केविन वाज़ ने कहा, “महाभारत: एक धर्मयुद्ध हमारे विश्वास का जश्न है, एक ऐसा संगम जिसमें अमर महाकाव्य और मशीन इंटेलिजेंस मिलकर नए भारत की आत्मा को पेश करते हैं। इस सीरीज़ के ज़रिए हम परंपरा और भविष्य के बीच एक पुल बना रहे हैं।”

 

 

Next Post

हम अंग्रेजो के जमाने के जेलर हैं

Tue Oct 21 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड में असरानी को एक ऐसे अभिनेता के तौर पर याद किया जायेगा, जिन्होंने अपने जबरदस्त कॉमिक अभिनय से दर्शकों के दिलो में पांच दशक तक अपना दीवाना बनाया। एक जनवरी 1941 को जयपुर में जन्में गोवर्धन असरानी बचपन के दिनों से हीं अभिनेता बनने का ख्वाब देखा […]

You May Like