रणजी ट्रॉफी 2025-26 के तीसरे दौर में क्रिकेट के उभरते सितारे विदर्भ के यश राठौड़ ने तमिलनाडु के खिलाफ शानदार शतक जड़ते हुए भारतीय घरेलू क्रिकेट में नया मापदंड स्थापित किया है।
रणजी ट्रॉफी 2025-26 के तीसरे दौर में विदर्भ के यश राठौड़ ने तमिलनाडु के खिलाफ शानदार शतक जड़ते हुए भारतीय घरेलू क्रिकेट में नया आयाम स्थापित किया है। राठौड़ ने 133 रनों की लाजवाब पारी खेली। उनकी यह पारी न केवल टीम के लिए अहम रही बल्कि उनके करिअर के आंकड़े भी चमका गई।
इस सीजन में उन्होंने अब तक दलीप ट्रॉफी, ईरानी और रणजी मिलाकर खेले गए 7 मैचों में 775 रन बनाए हैं जो 110.7 की औसत से हैं। सोमवार को उनकी इस पारी ने राठौड़ को भारतीय क्रिकेट के कुछ बड़े नामों से भी आगे कर दिया। अब उनके नाम 60 की औसत से 2,280 रन दर्ज हैं और वे कम से कम 2,000 रन बनाने वाले किसी भी भारतीय बल्लेबाज के लिए छठे सबसे ज्यादा प्रथम श्रेणी औसत वाले बल्लेबाज हैं।
