सफाई मजदूर प्रकोष्ठ 10 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास घेरेगी

ग्वालियर। मप्र सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ के तत्वाधान में विभिन्न मांगों को लेकर 10 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। यह ऐलान आज मंगलवार को कांग्रेस भवन पर संगठन की पत्रकार वार्ता में किया गया। पत्रकार वार्ता में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी विभाग एवं प्रकोष्ठ प्रभारी सत्येंद्र सिंह कुशवाहा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट जयराज सिंह चौहान एवं जिला अध्यक्ष रमेश मोरे शामिल रहे।

Next Post

पीएफसी, आरईसी के विलय की योजना को इनके निदेशक मंडलों ने स्वीकृति दी

Tue Jun 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 जून (वार्ता) विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सरकारी उपक्रमों पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) और आरईसी लिमिटेड (आरईसी) के निदेशक मंडलों ने दोनों कंपनियों के विलय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बिजली मंत्रालय की मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार बोर्ड ने आरईसी को […]

You May Like