बारिश से शहर बेहाल, निचली बस्तियों में बाढ़ जैसे हालात, तिघरा के छह गेट खोले

ग्वालियर। ग्वालियर में बीती शाम से आज देर रात तक जारी बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिन भर हुई मूसलाधार बारिश के कारण घरों के बाहर और सड़कों पर पानी ही पानी भरा नजर आ रहा है। कई निचली बस्तियों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार रात से लेकर आज शाम तक लगभग एकसौ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। शहर में रात भर में नौ सेंटीमीटर बारिश हुई। इतनी तेज बारिश के कारण शहर की निचली बस्तियों में घुटनों तक पानी भर गया है। इन बस्तियों में आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।

बारिश का असर तिघरा बांध पर भी देखने को मिला। जल संसाधन विभाग के अधीक्षण यंत्री राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि तिघरा में वाटर लेवल लगातार बढ़ रहा था। पहले इसे 738 फीट पर स्थिर रखा जा रहा था। बाद में इसे बढ़ाकर 739 फीट किया गया। जब तिघरा का पानी इस लेवल से भी ऊपर निकल गया, तो शुक्रवार सुबह नौ बजे तिघरा के छह गेट खोलने पड़े। लो प्रेशर बनने के कारण गेट एक साथ खोले गए।

*अगले 2 दिन भी तेज बारिश के आसार*

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तिघरा में भरपूर पानी आ रहा है। मानसून के सक्रिय रहने तक तिघरा का वाटर लेवल 739 फीट रखा जाएगा। बारिश धीमी पड़ने पर इसे 740 फीट तक भरने की योजना है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में भी तेज बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार शहरवासियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Next Post

वन्यजीवों के शिकार - तस्करी 

Fri Jul 25 , 2025
के 15 आरोपियों को तीन वर्ष का सश्रम कारावास कटनी। वर्ष 2016 में वन्यजीवों के शिकार और तस्करी से जुड़े एक बहुचर्चित मामले में ढीमरखेड़ा की न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। सैलारपुर निवासी इंदल सिंह गौड़ के पास से करीब 3 किलो पेंगोलीन (सालू) के स्केल बरामद किए गए […]

You May Like