खेल युवा कल्याण विभाग ने तिरंगा रैली निकाली

इंदौर: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व ग्राम खुडै¸ल बुजुर्ग देशभक्ति के रंग में सरा र्बो हो उठा, जब द लर्निंग टेंपल स्कूल के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर जन-जन में देशप्रेम का संदेश फैलाया.खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशन में ग्राम खुड़ैल बुजुर्ग से द लर्निंग टेंपल स्कूल के विद्यार्थियों द्वार भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. यात्रा का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर नवीन चौधरी द्वारा घर-घर तिरंगा एवं स्वच्छता के संदेश के उद्बोधन और राष्ट्रगान के साथ किया गया.

इस अवसर पर एसडीएम नीरज खरे, विद्यालय के चेयरमैन संतोष चौधरी, ग्राम सरपंच पुष्पा अनिल बर्नासिया, खेल और युवा कल्याण विभाग ब्लॉक समन्वयक लीना श्रीवास, विक्रम सोमतिया, सुभाष चौधरी, विष्णु बर्नासिया, गोवर्धन गुप्ता, गोपाल सोलंकी, डायरेक्टर नवीन चौधरी, प्राचार्य विकास शर्मा, उप-प्राचार्य मेघा वर्मा, खेल शिक्षक चैनु चौहान, सभी शिक्षकगण, युवा ग्रामीण नागरिक एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुआ. समापन पर विद्यालय की उप-प्राचार्य मेघा वर्मा ने आभार माना.

Next Post

अगस्त क्रांति पर स्वदेशी रैली, विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान

Fri Aug 15 , 2025
इंदौर: स्वदेशी जागरण मंच ने विभिन्न व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों के सहयोग से अगस्त क्रांति की स्मृति में रैली का आयोजन किया, जिसमें विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संदेश दिया गया. स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के तहत विदेशी कंपनियां भारत छोड़ो के नारे के […]

You May Like