स्मार्टफोन की कमी पर सजा: शिक्षक ने मासूम को बांस की लकड़ी से पीटा, घर जाकर परिजनों से भी मारपीट

मुलताई। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिवरखेड़ के एक निजी स्कूल के शिक्षक द्वारा स्कूल में अध्यनरत विद्यार्थी को मोबाइल पर दिया गया होमवर्क न किए जाने की बात पर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। जिसके बाद जब पीड़ित बच्‍चे की मां ने शिक्षक के घर पहुचकर विरोध जताया तो शिक्षक द्वारा अपने भाई के साथ पीड़ित बच्‍चे के घर रात्रि में जबरन घुसकर मारपीट की गई है। हिरडी निवासी कृष्‍णराव देशमुख ने बताया कि उसका पुत्र सागर देशमुख उम्र 13 साल हिवरखेड स्थित रामपुर कान्‍वेंट स्कूल में कक्षा 8 वीं में पढता है। ग्राम हिरडी का शिक्षक सुखदेव साबले उसे सामाजिक विज्ञान का विषय पढाता है,कुछ दिनों पुर्व शिक्षक सुखदेव द्वारा कक्षा के बच्‍चो को मोबाइल पर होमवर्क दिया था. पीडित बच्‍चे के पिता कृष्‍णराव एक गरीब व्‍यक्ति है जिनके पास स्मार्ट फोन नही है।जिससे उक्‍त होमवर्क बच्‍चे को नही मिल पाने से बच्चा होमवर्क नही कर पाया। इस बात पर मंगलवार दोपहर स्कूल में शिक्षक सुखदेव साबले द्वारा बांस की लकड़ी से छात्र सागर की बेरहमी से पिटाई की गई जिसके कारण उसकी पीठ एवं पैर पर चोट आई । जब स्कूल की छुटटी हुई तो बच्‍चे ने घर पहुच कर पुरी बात अपने परिजनों को बताई,जिस पर बच्‍चे की मॉ ललिता बाई ने शिक्षक सुखदेव साबले के घर पहुचकर विरोध जताया। जिसके बाद शिक्षक सुखदेव आग बबुला होकर रात्रि 11 बजे के अपने बड़े भाई मनोज साबले के साथ पीडित बच्‍चे के घर पहुचा और बच्‍चे के पिता के साथ विवाद कर उसके साथ मारापीट की। जिसके कारण बच्‍चे के पिता को सीने पर चोट आई है। शिक्षक ने पीड़ित पिता को थाने में रिपोर्ट करने पर जान से मारने कि धमकी दी है। बुधवार को पीड़ित बच्‍चा एवं उसके पिता द्वारा प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र मुलताई पहुचकर उपचार कराया गया है। वही उनके द्वारा मुलताई थाने में पहुचकर शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश की गई लेकिन पीड़ित की शिकायत दर्ज नही की गई।

Next Post

कलेक्टर ने चार अधिकारियों को दिया नोटिस

Wed Feb 18 , 2026
रीवा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने चार जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है. वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के तहत वनमित्र पोर्टल पर प्राप्त वनाधिकार के दावों पर समुचित कार्यवाही न करने पर नोटिस दिया गया है. कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत […]

You May Like