
रीवा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने चार जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है. वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के तहत वनमित्र पोर्टल पर प्राप्त वनाधिकार के दावों पर समुचित कार्यवाही न करने पर नोटिस दिया गया है. कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जवा, गंगेव, त्योंथर तथा सिरमौर को नोटिस दिया है. वनाधिकार दावों के संबंध में समुचित कार्यवाही के प्रतिवेदन के साथ तीन दिन की समय सीमा में नोटिस का उत्तर देने के निर्देश दिए गए हैं. समय सीमा का पालन न होने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी.
