एनएसयूआई का ‘जीवित लाश’ प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

नयी दिल्ली, 05 अक्टूबर (वार्ता) ‘वोट चोरी’ के आरोपों और चुनाव आयोग की जवाबदेही की मांग को लेकर नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने सोमवार को जंतर-मंतर पर अनोखा प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने ‘जीवित लाश’ बनकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि यदि नागरिकों के वोट और लोकतांत्रिक अधिकार सुरक्षित नहीं हैं तो लोकतंत्र का कोई अर्थ नहीं रह जाता। प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने किया।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

एनएसयूआई के अनुसार, शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने जाखड़ समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। श्री जाखड़ ने कहा कि वोट चोरी और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े सवालों का जवाब देने के बजाय छात्रों को हिरासत में लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई न डरेगी और न झुकेगी तथा हर मतदाता के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

.....

Next Post

यूसीआईएल हीरक जयंती: देश में यूरेनियम खनन और प्रसंस्करण क्षमता के छह दशक का मनाया गया उत्सव

Mon Oct 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 अक्टूबर (वार्ता) परमाणु ऊर्जा विभाग के उपक्रम यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) अपनी हीरक पर जयंती पर देश में परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में अपने योगदान के छह दशक पूरे होने का रविवार को उत्सव मनाया। परमाणु ऊर्जा आयोग की सदस्य-वित्त,सीमा जैन ने रविवार को जादूगोड़ा (झारखंड) […]

You May Like