CER के तहत माँयल की स्वच्छ पानी और कौशल विकास पहल

बालाघाट: तिरोड़ी-माँयल में कॉरपोरेट पर्यावरणीय जिम्मेदारी (CER) के अंतर्गत माँयल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनहितकारी कार्य किए जा रहे हैं। हाल ही में तिरोड़ी तहसील के ग्रामों व स्कूलों में स्वच्छ पेयजल हेतु RO वॉटर प्यूरीफायर लगाए गए।

ग्राम पंचायत कार्यालय तिरोड़ी, हाई स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, गवर्नमेंट स्कूल बोथवा और चाकाहेटी ग्राम पंचायत को इसका लाभ मिल रहा है। ग्रामवासी व छात्र इस पहल की सराहना कर रहे हैं। अप्रैल 2025 में गांव के बच्चों को नेशनल लेवल ट्रेनर्स द्वारा स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण भी दिया गया। माँयल का उद्देश्य आसपास के गांवों को स्वच्छता, शिक्षा और विकास में निरंतर सहयोग देना है, जो आगे भी जारी रहेगा।

Next Post

देखरेख करने आया युवक स्कूटर लेकर फरार, फिर मांगी ऑनलाइन फिरौती

Fri Aug 8 , 2025
इंदौर: थाना एरोड्रम क्षेत्र में लकवाग्रस्त मरीज की देखरेख के लिए रखे गए युवक ने घर से स्कूटर चुराकर फरार हो गया और मालिक से ऑनलाइन पैसे मांगने लगा. ई-401 लिडस इंकलेव, छोटा बागड़दा रोड निवासी ज्योति गोयल ने 19 जुलाई को अपने पति महेशचंद गोयल की देखभाल के लिए […]

You May Like

मनोरंजन