निरंजनपुर चाकूबाजी का फरार आरोपी दाऊ गिरफ्तार, 20 से ज्यादा केस दर्ज

इंदौर. लसूड़िया थाना क्षेत्र के निरंजनपुर में युवक पर जानलेवा चाकू हमले के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी विकास उर्फ दाऊ को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, अवैध वसूली और आर्म्स एक्ट समेत 20 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं.

19 जून की रात निरंजनपुर में पुरानी रंजिश के चलते लखन खोड़े अपने साथियों के साथ प्रदीप राजोरे के घर पहुंचा था. गाली गलौज का विरोध करने पर प्रदीप के भाई विकास राजोरे पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में विकास के पेट, पीठ, पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं, जबकि साथ आए आरोपियों ने फरियादी और उसके परिजनों के साथ मारपीट की थी. घटना के बाद लसूड़िया पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी. पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी लखन खोड़े, पीयूष लुढ़ाते और विष्णु उर्फ बॉयलर को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि विकास उर्फ दाऊ फरार चल रहा था. पुलिस ने विकास उर्फ दाऊ उम्र 30 साल निवासी आईडीए मल्टी, स्कीम नंबर-134, खजराना को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद उसके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

 

20 से अधिक अपराध हैं, दर्ज…

विकास उर्फ दाऊ शातिर बदमाश है, उसके खिलाफ इंदौर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, अवैध वसूली और आर्म्स एक्ट समेत 20 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

लसूडिया थाना प्रभारी, राजकुमार यादव

Next Post

गांगी धाम मड़िया में पूरी होती हैं श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं, हनुमान जी के दरबार में उमड़ती है आस्था

Tue Jul 14 , 2026
हटा/दमोह। दमोह व पन्ना जिले की सीमा के समीप स्थित प्रसिद्ध गांगी धाम मड़िया श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ग्राम रनेह से लगभग 20 किलोमीटर तथा बम्हौरी से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस धाम में प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को बड़ी संख्या में […]

You May Like

Play sound