देखरेख करने आया युवक स्कूटर लेकर फरार, फिर मांगी ऑनलाइन फिरौती

इंदौर: थाना एरोड्रम क्षेत्र में लकवाग्रस्त मरीज की देखरेख के लिए रखे गए युवक ने घर से स्कूटर चुराकर फरार हो गया और मालिक से ऑनलाइन पैसे मांगने लगा.
ई-401 लिडस इंकलेव, छोटा बागड़दा रोड निवासी ज्योति गोयल ने 19 जुलाई को अपने पति महेशचंद गोयल की देखभाल के लिए रामेश्वर निवासी ग्राम करेड़ी, थाना खिलचीपुर, जिला राजगढ़ को रखा था.

5 अगस्त की दोपहर रामेश्वर ने हिसाब करने के बाद घर में रखी जुपिटर स्कूटर एमपी 13 ईडब्ल्यू 7625 की चाबी उठाई और वाहन लेकर चला गया. बाद में उसने फोन कर ऑनलाइन पैसे मांगे और देने से इनकार करने पर ज्योति को अश्लील गालियां दीं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

शराब के नशे में कार चालक ने सिटी सेंटर पर 6 लोगों को मारी टक्कर, तीन गंभीर घायल

Fri Aug 8 , 2025
ग्वालियर:ग्वालियर जिले में रात होते ही वाहन चालक अपने वाहनों की गति पर काबू नहीं रख रहे हैं। सिटी सेंटर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को एक के बाद एक टक्कर मारी है। तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर तत्काल पुलिस […]

You May Like