
लंदन, 02 सितंबर (वार्ता) प्रशंसकों के विरोध के बादc स्कॉट कुगेलिन को क्लब की टीम से हटा दिया है। उन्हें वार्विकशायर के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किए जाने के एक दिन बाद ही यह फैसला लिया गया। क्रिकबजट की रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर उनके चयन का काफी विरोध हुआ, जिसके बाद क्लब ने आज जारी एक बयान जारी कर पुष्टि की कि कुगेलिन अब क्लब का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे। उन्हें चैंपियनशिप के आखिरी चार मैचों के लिए क्लब से जुड़ना था।
बयान में कहा गया, “अपने स्टाफ और समर्थकों की प्रतिक्रिया पर विचार करने के बाद, हैम्पशायर क्रिकेट पुष्टि करता है कि स्कॉट कुगेलिन क्लब का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे। हम अपने प्रशंसकों के जुनून का सम्मान करते हैं और उन सभी को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने अपने विचार साझा करने के लिए समय निकाला। अब हमारा ध्यान सीज़न के आखिरी चार काउंटी चैंपियनशिप मैचों में टीम का समर्थन करने पर है। हम सभी से टीम का समर्थन करने का आग्रह करते हैं क्योंकि हम अभियान के एक अहम चरण में प्रवेश कर रहे हैं।”
कुगेलिन पर 2015 में बलात्कार का आरोप लगा था और उन पर दो बार मुकदमा चला। 2016 में पहले मुकदमे में जूरी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी और 2017 में दूसरे मुकदमे में उन्हें बरी कर दिया गया। 2023 में भी ऐसा ही विरोध हुआ था, जब न्यूजीलैंड ने उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट कैप दी थी। उस समय, ब्लैक कैप्स के कोच गैरी स्टेड ने कुगेलिन के चयन का बचाव किया था, जिन्हें चोटिल काइल जैमीसन की जगह टीम में शामिल किया गया था। 34 वर्षीय खिलाड़ी ने दो और टेस्ट – आखिरी 2024 में – साथ ही दो वनडे और 18 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।
