रेहटी। रेहटी पुलिस ने ग्राम धामंडा में जुए के अड्डे पर छापा मारकर 42,600 रूपये नगद व ताश के पत्ते जब्त किए। प्रधान आरक्षक दीपक सेन को मुखबिर से सूचना मिली कि कैलाश मम्मू के खेत पर टप्पर में जुआ चल रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपियों सुनील सेन्धिया और सजन मुकाती को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य आरोपी मंगल चौहान और मनीष मालवीय फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों से 6,800 और फड़ से 35,800 रूपये बरामद किए। सभी के खिलाफ थाना रेहटी में धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई में निरीक्षक राजेश कहारे, प्रआर. दीपक सेन और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।
