वाशिंगटन 09 मार्च (वार्ता) अमेरिका में रविवार की सुबह राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस के बाहर यू.एस. सीक्रेट सर्विस के कर्मियों ने एक हथियारबंद व्यक्ति को गोली मार दी।
घटना के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाउस में नहीं थे।
सीक्रेट सर्विस के संचार प्रमुख एंथनी गुग्लिल्मी ने बताया कि एक आत्मघाती व्यक्ति के बारे में सूचना मिली थी, जो इंडियाना से वाशिंगटन डीसी की यात्रा कर रहा था। यू.एस. सीक्रेट सर्विस के कर्मियों ने इससे मिलते जुलते व्यक्ति को व्हाइट हाउस के पास विवरण से मिलते-जुलते एक व्यक्ति को देखा और उसकी खड़ी कार भी देखी। उन्होंने कहा , “जैसे ही अधिकारी पास आये, उस व्यक्ति ने बन्दूक लहरायी और गोलियां चलायी। गोलीबारी के दौरान हमारे कर्मियों ने उस पर गोलियां चलायी।”
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक हथियारबंद व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। उसकी स्थिति अभी अज्ञात है।
यू.एस. सीक्रेट सर्विस के अनुसार उनके कर्मियों को कोई चोट नहीं आयी है।
